8 फीसदी से अधिक रहेगी ग्रोथ : SBI रिपोर्ट

नवभारत टाइम्स

एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 8 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह दर 8.1 फीसदी के करीब रह सकती है। गांवों में मांग मजबूत बनी हुई है। आर्थिक गतिविधियां काफी मजबूत स्थिति में हैं। यह देश के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

sbi report indian economy to register growth above 8 know when

NBT रिपोर्ट, मुंबई : साल 2022-23 को नया आधार वर्ष (बेस ईयर) मानकर की गई गणना में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर (जीडीपी ग्रोथ) 8.1 फीसदी के करीब रह सकती है। SBI की एक रिपोर्ट में ये बातें कही गई हैं। मार्च 2026 में खत्म होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में देश की ग्रोथ रेट 8 फीसदी दर्ज की गई थी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के आंकड़े बताते हैं कि आर्थिक गतिविधियां काफी मजबूत हैं। गांवों में मांग अच्छी बनी हुई है।