Howrah delhi Amrit Bharat Express To Run Via Lucknow Trial Run On January 18
लखनऊ होकर हावड़ा से दिल्ली तक दौड़ेगी अमृत भारत
नवभारत टाइम्स•
रेलवे हावड़ा से दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने जा रहा है। यह ट्रेन लखनऊ होकर गुजरेगी। 18 जनवरी को इसका ट्रायल होगा। संतरागाछी जंक्शन से चलने वाली यह ट्रेन कई स्टेशनों से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद यह आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना होगी। नियमित संचालन का निर्णय जल्द लिया जाएगा।
रेलवे जल्द ही हावड़ा से दिल्ली के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने जा रहा है। यह ट्रेन लखनऊ से होकर गुजरेगी और इसका ट्रायल 18 जनवरी को होगा। इस नई ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि हावड़ा के संतरागाछी जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी। ट्रायल के तौर पर यह ट्रेन 18 जनवरी को स्पेशल ट्रेन नंबर 03065 के रूप में दोपहर तीन बजे संतरागाछी से रवाना होगी।यह ट्रेन बंडेल जंक्शन, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, नेताजी सुभाष बोस, पारसनाथ, कोडरमा, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर और निहालगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 10:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद से होते हुए रात नौ बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
हालांकि, इस ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। रेलवे इस नई ट्रेन के शेड्यूल को जारी कर चुका है और ट्रायल रन के बाद इसके नियमित संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।