28 Thousand Cheated In The Name Of Ticket Accused Arrested From Delhi
टिकट दिलवाने के बहाने 28 हज़ार की ठगे, अरेस्ट
नवभारत टाइम्स•
फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रेन का कन्फर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 28 हजार रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता ने वैष्णो देवी जाने के लिए टिकट बुक कराने के लिए गूगल पर सर्च किया था। आरोपी ने पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।
फरीदाबाद में ट्रेन का कन्फर्म टिकट दिलाने के नाम पर 28 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी ईश अल्लाह के तौर पर हुई है। उसने कॉल करके शिकायतकर्ता से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।
सेक्टर-37 के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कराना चाहता था। इसके लिए उसने गूगल पर सर्च किया। तभी उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर संपर्क करने पर कॉलर ने उसे कन्फर्म टिकट दिलाने का भरोसा दिलाया।ठग ने टिकट के बदले शिकायतकर्ता से 28 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा करवा लिए। यह ठगी ट्रेन का कन्फर्म टिकट दिलाने के बहाने की गई थी। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है।