पुलिसकर्मियों पर महिला ने लगाए अभद्रता के आरोप

नवभारत टाइम्स

लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि सात जनवरी की रात को पुलिसकर्मियों ने उससे अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loni woman accuses policemen of indecency and assault video goes viral on social media
लोनी में एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर नशे में अभद्रता करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एनबीटी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

यह घटना सात जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। महिला आवास विकास स्थित एक ढाबे पर खाना लेने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने नशे की हालत में महिला से बदसलूकी की और अपशब्द कहे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।
महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की थी। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपनी बात रखी। वायरल वीडियो में महिला अपनी पूरी कहानी बता रही है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस इस आरोप की पूरी जांच करेगी। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी, उसे वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई उसी रिपोर्ट के आधार पर होगी।