‘KGMU के मेस में नहीं बनता नॉनवेज, गलती से जारी हुआ पत्र’

नवभारतटाइम्स.कॉम
no non veg ban in kgmu mess letter issued by mistake spokesperson
n NBT न्यूज, लखनऊ: ‘ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ( KGMU ) के मेस में नॉनवेज खान नहीं बनता है और न ही कभी बनेगा। मंगलवार को KGMU की ओर से नॉनवेज पर रोक संबंधी लेटर गलती से जारी हुआ था।’ यह बात KGMU के प्रवक्ता डॉक्टर केके सिंह ने बुधवार को कही। प्रवक्ता ने बताया कि KGMU के पास 12 आधिकारिक मेस है, जिनमें नॉनवेज की अनुमति नहीं है। विश्वविद्यालय के अपने मेस में नियम पहले जैसे ही हैं और वहां शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा। बुद्धा समेत अन्य हॉस्टल जहां पर को-ऑपरेटिव किचन हैं, वहां नॉनवेज बन रहा था और उस पर कोई रोक नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि KGMU कैंपस में 8 को-ऑपरेटिव मेस संचालित हैं, जो निजी तौर पर चलाए जाते हैं। इन मेस में पहले नॉनवेज बनता था। इन मेस पर विवि की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई है। को-ऑपरेटिव मेस का प्रबंधन विवि की जगह वहां रहने वाले छात्र या सदस्य करते हैं। इसमें भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू का चयन और बजट का पूरा नियंत्रण सदस्यों के हाथ में होता है। डॉ. सिंह ने बताया कि लेटर वीसी के मौखिक आदेश पर प्रोवोस्ट की ओर से जारी किया गया था और उसमें लिखी बातें भ्रामक हैं।

रेकमेंडेड खबरें