फुटबॉल में DPSG बना उप विजेता

नवभारतटाइम्स.कॉम
dpsgs u 17 girls football team becomes runner up in cbse north zone 1 wins silver medal
n NBT न्यूज, मेरठ रोड

दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, मेरठ रोड की अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने उप विजेता बनकर रजत पदक अपने नाम किया। मुरादनगर के कृष्णा विद्या निकेतन में आयोजित प्रतियोगिता में डीपीएसजी की टीम ने वनस्थली स्कूल वसुंधरा को 5-0 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में टीम ने सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल, आगरा को 2-0 से शिकस्त दी व सेमीफाइनल में प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल से 0-3 से हार जाने के कारण टीम को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति वासन ने टीम की उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, कोच को बधाई दी।

रेकमेंडेड खबरें