ज़िले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad orange alert issued for heavy rain storms administration issues important guidelines
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

जिले में खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि जिले में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि इससे पहले येलो अलर्ट जारी था। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में एक दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिहाज से बेहद सतर्क रहें और बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। खराब मौसम के दौरान जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों, बिजली के पोल और पेड़ों के नीचे शरण न लें। आंधी में टीन शेड उड़ने का खतरा रहता है, इसलिए उनसे उचित दूरी बनाकर रखें। बारिश और तूफान के समय यात्रा करने से बचें तथा बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित रूप से घर के अंदर ही रखें। वहीं किसी भी प्रकार की चिकित्सीय आपातस्थिति में मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 108 या 102 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

रेकमेंडेड खबरें