‘FCNR(B) डिपॉजिट से $17.4 बिलियन मिले’

नवभारत टाइम्स
india receives 174 billion from rbis swap facility foreign depositors show increased interest
NBT रिपोर्ट, मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्वैप सुविधा के तहत नए फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट (बैंक) या FCNR(B) डिपॉजिट के जरिए भारत ने 17.4 अरब डॉलर जुटाए हैं। इससे विदेशी जमाकर्ताओं और बैंकों की इसमें गहरी दिलचस्पी का पता चलता है। 17 जुलाई तक इस सुविधा के तहत FCNR(B) डिपॉजिट $17.4 बिलियन थे। विदेशी मुद्रा में लिए गए विदेशी कर्ज से $1.97 बिलियन और बाहरी कमर्शल कर्ज से $1.34 बिलियन आए। सेंट्रल बैंक के अनुसार, इन तीनों तरीकों से कुल मिलाकर $20.7 बिलियन की विदेशी मुद्रा आई। RBI ने भारत के बैलेंस ऑफ पेमेंट को मजबूत करने और विदेशी पूंजी के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए 5 जून को रियायती स्वैप सुविधा की घोषणा की थी।

रेकमेंडेड खबरें