गांव-गांव पहुंच जल संरक्षण का दिया संदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
mass campaign for groundwater conservation in ghaziabad message of water saving reaching villages
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : जिले में गिरते भूजल स्तर को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए भूजल विभाग की ओर से भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को भूजल के महत्व, जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दे रही है। भूजल विभाग की नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान गांव-गांव में पौधारोपण कराया जा रहा है ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को भूजल के लगातार गिरते स्तर और भविष्य में पानी की संभावित समस्या के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की टीम ग्रामीणों को समझा रही है कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

रेकमेंडेड खबरें