Mokshakalyanak Of Tirthankar Bhagwan Neminath Celebrated With Devotion In Jain Temples Of Delhi
तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का मोक्षकल्याणक मनाया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नई दिल्ली
राजधानी के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों में सोमवार को 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी का मोक्षकल्याणक श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री नेमिनाथ दि. जैन मंदिर मास्टर ब्लॉक शकरपुर में भगवान नेमिनाथ जी की विशाल पदमासन प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया गया। पंडित रमेश चंद जैन के निर्देशन में सामूहिक पूजन और श्री नेमिनाथ विधान किया गया। दि. जैन मंदिर शालीमार बाग में भी भगवान नेमिनाथ की विशाल प्रतिमा के समक्ष तथा अन्य मंदिरों में भी सामूहिक रूप से निर्वाण कांड के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।यज्ञ अनुष्ठानः श्री पीतांबरा पीठ मंदिर विवेकानंद योगाश्रम खुरेजी में यज्ञ अनुष्ठान के मौके पर आचार्य विक्रमादित्य ने कहा कि जीवन में जो तुम्हे पसंद है, उसे प्राप्त करने का प्रयास करो, यदि वह न मिले तो निराश होने की जरूरत नही, प्रयास जारी रखो, एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं नीलकंठ मंदिर ईस्ट पटेल नगर में आचार्य नारायण दत्त शास्त्री ने कहा कि असली वैभव तो वह होता है जो आत्मा को समृद्ध करता है।