Raina Sports Welfare Association Dominates Taekwondo Championship Wins 9 Medals Including 4 Gold
ताइक्वांडो में जीते 4 गोल्ड
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, राजनगर : रैना स्पोर्ट्स वेलफेयर असोसिएशन के खिलाड़ियों ने महामाया स्टेडियम में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप की फ्रेशर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 स्वर्ण पदक व 5 कांस्य पदक जीते। जूनियर वर्ग में गायत्री, आध्या व उदित तथाा सब जूनियर वर्ग में अथर्व ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं शान्वी, आश्वी, रिशान ने जूनियर वर्ग तथा दिव्यम और अधिराज ने सब जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। संस्था के डायरेक्टर दिनेश रैना ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।