वीनस क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से जीता मैच

नवभारतटाइम्स.कॉम
venus cricket club defeats doctor club by 8 wickets stellar victory in t20 tournament
n NBT न्यूज, राजनगर एक्सटेंशन : रेड एप्पल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रड एप्पल बेस प्राइज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में वीनस क्रिकेट क्लब ने डॉक्टर क्लब गाजियाबाद को 8 विकेट से हराया। डॉक्टर क्लब गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 14.3 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। तनिष्क तनूजा ने 34, शिवम शुक्ला ने 19 व सौरभ सिंह ने 14 रन बनाए। अजीत व तुषार ने 3-3 व अंकित त्यागी और हनी चौधरी ने 2-2 विकेट लिए। वीनस क्रिकेट क्लब ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। नवीन शर्मा ने 42, कप्तान अभिषेक चौधरी 34 व शिवा त्यागी 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार तुषार को दिया गया।

रेकमेंडेड खबरें