सार्थक चर्चा होनी चाहिए

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
पत्र 23 जुलाई के संपादकीय ‘संवाद से ही समाधान’ से संबंधित है। संसद के मॉनसून सत्र में गतिरोध से सबसे बड़ा नुकसान उन लाखों छात्रों का हो रहा है, जिनका भविष्य NEET-UG पेपर लीक विवाद से जुड़ा है। सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं, जबकि समाधान केवल सार्थक चर्चा से ही निकल सकता है। संसद जनता की समस्याओं के समाधान का सर्वोच्च मंच है, न कि केवल राजनीतिक टकराव का। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों का भरोसा बहाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उम्मीद है कि सभी दल राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के हित में रचनात्मक संवाद का रास्ता अपनाएंगे।

प्रदीप सिंह, नोएडा

रेकमेंडेड खबरें