काम में कोताही दो एजेंसियों पर लगा जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : काम में लापरवाही पर नगर निगम ने दो एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कार्य आदेश की शर्तों का पालन नहीं करने और निर्धारित संसाधन उपलब्ध नहीं कराने पर एजेंसियों पर 7.91 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई निगम की ओर से किए गए निरीक्षण और रिकॉर्ड के आधार पर की गई है। नोटिस के अनुसार, जोन-2 में कार्यरत केएस मल्टिफैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को प्रतिदिन निर्धारित संख्या में 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 56 सफाईकर्मी उपलब्ध कराने थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान कई दिन तक कम वाहन और सफाई कर्मचारी पाए गए। इसके चलते एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

रेकमेंडेड खबरें