गुजरात बारिश से बेहाल, 1200 लोगों का रेस्क्यू

नवभारतटाइम्स.कॉम
1200
n पीटीआई, अहमदाबाद

गुजरात में लगातार हो रही बारिश से दक्षिण गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के अनुसार, गुरुवार तक करीब 1,200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि सूरत में 1,500 और नवसारी के 11 गांवों से 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। तापी जिले में बारिश से जुड़ी एक मौत की भी पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा असर वलसाड जिले के उमरगाम (उमरगांव) तालुका में दिखा, जहां सिर्फ 16 घंटे में 1,100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में सड़कें बंद हो गईं, बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और राज्य परिवहन की 200 से अधिक बस यात्राएं रद्द या प्रभावित रहीं।

रेकमेंडेड खबरें