गाड़ी पर फर्ज़ी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था, गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
car driver caught roaming with fake number plate intended to evade finance company
nNBT न्यूज, रेवाड़ी : ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रहे एक कार चालक को धर दबोचा गया। आरोपी ने फाइनैंस कंपनी की देनदारी और गाड़ी की धरपकड़ से बचने के लिए अपनी कार पर किसी अन्य गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसकी सफेद रंग की वैगनआर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने फाइनैंस कंपनी से बचने के लिए ऐसा किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रेकमेंडेड खबरें