दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद, WFH ऑन

नवभारतटाइम्स.कॉम
delhi metro stations closed heavy inconvenience for commuters from gurgaon to delhi due to student protests wfh implemented
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के चलते गुरुवार को 16 मेट्रो स्टेशन बंद रहने से गुड़गांव से दिल्ली जाने वाले डेली कम्यूटर्स को काफी परेशानी हुई। इस बीच जिन्हें वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता था, उन्हें दिल्ली स्थित विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियों की ओर से दिया गया। वहीं, कुछ लोगों ने दिल्ली में स्थिति को देखते हुए अपने ऑफिसों से छुट्टी ले ली थी। गुड़गांव से रोजाना हजारों की संख्या में लोग दिल्ली की ओर मेट्रो से आते-जाते हैं। जिन्हें मेट्रो से जाना पड़ा, उन्हें तय स्टेशन से पहले ही उतर कर कैब और बाइक टैक्सी सेवा का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी हुई।
दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित एक कॉरपोरेट कंपनी में काम करने वाले आशीष शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी ने गुड़गांव से जो अप-डाउन करते हें उन्हें वर्क फ्रॉम होम दे दिया। सुबह ही मोबाइल पर इस संबंध में मेसेज आ गया था। अन्य कंपनियों की ओर से इसी प्रकार के कदम उठाए गए। वहीं, दिल्ली स्थित विभिन्न ऑफिसों में काम करने वाले जिन कर्मचारियों का काम घर से संभव नहीं था, उनमें से कई ने ऑफिस से छुट्टी ले ली। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी कैब और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचे। इसमें उन्हें अधिक समय लगा। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे समेत प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।

रेकमेंडेड खबरें