Marriage Fraud Rape And Rs 20 Lakhs Cheating Jaipur Accused Arrested From Gurgaon
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शादी का झांसा देकर रेप करने और करीब 20 लाख रुपये का लोन हड़पने के मामले में थाना डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय भट्ट निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने मार्च 2026 में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिए आरोपी से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर महिला के नाम पर विभिन्न बैंकों से करीब 20 लाख रुपये का लोन पास कराया और पूरी राशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। कुछ समय बाद आरोपियों ने लोन की किस्तें जमा करना बंद कर दिया, शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता से संपर्क तोड़ लिया। अब पुलिस ने आरोपी अक्षय भट्ट को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।