Roadrage On Mg Road Bloody Clash After Car bike Collision Traffic Jam
MG रोड पर रोडरेज, कार और बाइक की टक्कर के बाद चले लात-घूंसे
Contributed by: Akhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, एमजी रोड
साइबर सिटी के सबसे व्यस्त एरिया में शामिल एमजी रोड पर रोडरेज का मामला सामने आया है। ट्रैफिक के बीच एक कार ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक कार के अगले हिस्से में जा फंसी। हादसे में बाल-बाल बचे बाइक सवार ने आपा खो दिया और दोनों चालकों के बीच सड़क के बीच खूनी झड़प शुरू हो गई।विडियो के अनुसार, हादसे के बाद गुस्साया बाइक चालक उठा और उसने हेलमेट निकालकर कार ड्राइवर पर हमला कर दिया। कार चालक ने भी हाथापाई की और बाइक सवार को गिराकर जमकर लात-घूंसों की बरसात कर दी। देर तक दोनों के बीच लात-घूंसे और गाली-गलौज चलती रही, जिससे पूरा इलाका अखाड़े में तब्दील हो गया। व्यस्त समय में मुख्य मार्ग पर हुई इस मारपीट के कारण वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जाम में फंस गए। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों को अलग किया गया और यातायात बहाल हो सका।