कंस्ट्रक्शन एलिवेटर टूटी, सातवीं मंजिल से गिरे चार मजदूर

नवभारतटाइम्स.कॉम
shalimar gallant apartment accident four laborers fall from the seventh floor negligence of safety standards alleged
nNBT न्यूज, लखनऊ : महानगर में निर्माणाधीन शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सातवीं मंजिल पर कंस्ट्रक्शन एलिवेटर (होइस्ट) के सहारे बाहरी हिस्से में प्लास्टर और पोताई कर रहे चार मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में चारों मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों को बिना सेफ्टी बेल्ट ऊंचाई पर काम कराने की बात सामने आई है। मामले में जिम्मेदार ठेकेदार और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

होइस्ट टूटने से हुआ हादसा
डीसीपी नॉर्थ के मुताबिक बिहार निवासी छोटू, सुरेंद्र, निक्कू और मोनू गुरुवार सुबह सातवीं मंजिल पर लोहे के मचान पर खड़े होकर प्लास्टर और पोताई कर रहे थे। इसी दौरान निर्माण लिफ्ट का पाइप टूट गया। इससे लिफ्ट नीचे गिर गई। साथी मजदूरों और कर्मचारियों ने चारों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही महानगर पुलिस और फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को नीरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार चारों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।

रेकमेंडेड खबरें