बंद घर का ताला तोड़ जूलरी और कैश चोरी, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
sohna lock broken lakhs worth of jewelry and cash stolen from locked house police register fir
nNBT रिपोर्ट, सोहना: शिव कॉलोनी वॉर्ड 5 में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की सोने-चांदी की जूलरी और 20 हजार रुपये चोरी कर लिया। वारदात 17 जुलाई की रात की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से गांव बारोटा निवासी विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह करीब 3 साल से सोहना की शिव कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। 17 जुलाई को परिवार के साथ अपने गांव बारोटा गए थे। 18 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे लौटे, तो घर के सभी ताले टूटे हुए मिले। अलमारी में रखी सोने-चांदी की जूलरी और नकदी गायब थी। पुलिस को उन्होंने बताया कि चोर 20 हजार रुपये कैश, सोने की एक अंगूठी, एक चेन, एक मंगलसूत्र, सात लौंग और चांदी की करीब डेढ़ किलो की जूलरी चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही एएसआई और सिपाही मौके पर पहुंचे व डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर जांच की।

रेकमेंडेड खबरें