Life threatening Attack On Woman And Son In Enmity Case Registered Against Four
रंजिश में महिला और बेटे पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, दनकौर : दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित अट्टा फतेहपुर गांव में रंजिश के चलते महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बेटे आकिल का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता फरजाना ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गुरुवार शाम पड़ोसी सैफ अली उर्फ भोला, हसरत, सरवर और जुनैद घर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।