होली की तैयारी में सजे शहर के बाज़ार, मिठाइयों की बढ़ी डिमांड

नवभारत टाइम्स

होली के रंग बाजारों में छाने लगे हैं। गुझिया और पारंपरिक मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। लोग मावा गुझिया, मठरी, दही भल्ले खरीद रहे हैं। सेहतमंद विकल्प के तौर पर शुगर-फ्री और बेक्ड गुझिया भी उपलब्ध हैं। सदर बाजार और सेक्टरों की मार्केट में पिचकारी, गुलाल और अन्य सजावटी सामानों की भी खूब खरीदारी हो रही है।

holi preparations markets decorated demand for gujiya and sweets increased
होली के त्योहार की खुशबू बाजारों में फैल गई है। गुड़गांव के बाजारों में गुझिया की महक लोगों को अपनी ओर खींच रही है। दुकानों पर सजी सुनहरी गुझिया और मिठाइयों की कतारें त्योहार के आने का पैगाम दे रही हैं। मावा की पारंपरिक गुझिया से लेकर ड्राई फ्रूट वाली प्रीमियम गुझिया तक सब कुछ उपलब्ध है। रविवार को बाजारों में लोगों की खूब भीड़ देखी गई।

मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि इस बार लोग पारंपरिक स्वाद को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मावा गुझिया, मठरी, दही भल्ले और पापड़ी जैसे पारंपरिक पकवानों की बिक्री बढ़ गई है। उनका कहना है कि होली गुझिया के बिना अधूरी है। पिछले कुछ दिनों में बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सेहत का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए शुगर-फ्री और बेक्ड गुझिया भी मिल रही हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
शहर के सदर बाजार में अबीर, गुलाल, पिचकारी, बलून, रंगीन विग, खास टोपी और कपड़ों की मांग बढ़ गई है। सेक्टरों की मार्केट में भी हर जगह अबीर और गुलाल सजे हुए नजर आ रहे हैं।