Nothing ने लॉन्च की Phone (4a) सीरीज़

नवभारत टाइम्स

नथिंग ब्रांड ने भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro पेश की है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। नथिंग फोन (4a) के बेस मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। प्रो मॉडल की शुरुआत 39,999 रुपये से होती है।

nothing phone 4a series launched in india price specifications and availability

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : कार्ल पेई की लीडरशिप वाले टेक ब्रांड Nothing ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टफोन सीरीज Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस नई सीरीज की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है।

नथिंग फोन (4a) के बेस मॉडल (8GB+128GB) की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये तक जाती है। वहीं, 'प्रो' मॉडल की शुरुआत 39,999 रुपये से होती है और इसका टॉप मॉडल (12GB+256GB) 45,999 रुपये में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 12 मार्च से फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल प्लैटफॉर्म्स पर शुरू होगी।