पुलिस को मिलेंगे 50 क्यूआरटी टू वीलर, सीएम आज दिखाएंगे झंडी

नवभारत टाइम्स

उत्तर प्रदेश पुलिस को होंडा इंडिया फाउंडेशन से 50 क्यूआरटी दोपहिया वाहन मिलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन वाहनों का उपयोग सीमावर्ती जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए किया जाएगा। यह पुलिस की क्षमता को और बढ़ाएगा।

up police gets 50 new qrt two wheelers cm yogi flags them off
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस को सीएसआर फंड के तहत होंडा इंडिया फाउंडेशन से 50 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) दोपहिया वाहन मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये वाहन बॉर्डर के जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध या आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए इस्तेमाल होंगे। इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्णा भी मौजूद रहेंगे।

होंडा इंडिया फाउंडेशन अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) यानी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ये 50 वाहन यूपी पुलिस को दे रहा है। इन 50 दोपहिया वाहनों में से सहारनपुर को 5 वाहन मिलेंगे। वहीं, शामली, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, पीलीभीत, महोबा, बांदा, प्रतापगढ़, खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, देवरिया और सोनभद्र जैसे जिलों की पुलिस को तीन-तीन वाहन दिए जाएंगे।
यह कदम यूपी पुलिस के बेड़े को मजबूत करेगा। साल 2017 में यूपी पुलिस के पास जहां 9500 चार पहिया वाहन थे, वहीं दोपहिया वाहनों की संख्या सिर्फ 3000 थी। अब स्थिति काफी बदल गई है। वर्तमान में चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़कर 15,500 हो गई है, और दोपहिया वाहनों की संख्या भी 9200 तक पहुंच गई है। इन नए क्यूआरटी वाहनों से पुलिस की प्रतिक्रिया समय और भी तेज होगा, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।