Antariksh Valleys 25 Buyers Get Dream Homes Diligent Builders Issues Occupancy Certificate
अंतरिक्ष वैली के 25 बायर्स को मिला सपनों का घर
नवभारत टाइम्स•
ग्रेनो वेस्टसेक्टर-1 स्थित अंतरिक्ष वैली प्रॉजेक्ट में 25 घर खरीदारों को उनके सपनों का घर मिल गया है। ग्रेनो अथॉरिटी ने टावर A का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। डिलिजेंट बिल्डर्स ने प्राधिकरण की पूरी देनदारी चुका दी है। इससे खरीदार अपने फ्लैट की रजिस्ट्री करा सकते हैं।
ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-1 स्थित अंतरिक्ष वैली प्रोजेक्ट में खरीदारों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ग्रेनो अथॉरिटी ने शनिवार को डिलिजेंट बिल्डर्स को टावर A (144 यूनिट) का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) जारी कर दिया है। इसके तुरंत बाद, बिल्डर ने 25 घर खरीदारों को उनके फ्लैट की चाबियां सौंप दीं। बिल्डर ने ग्रेनो अथॉरिटी का पूरा बकाया चुका दिया है, जिससे अब खरीदार अपने फ्लैटों का पजेशन लेने के साथ-साथ रजिस्ट्री भी करा सकेंगे।
डिलिजेंट बिल्डर्स कंपनी के सीओओ लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अश्विनी नागपाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट काफी समय से अधूरा पड़ा था। कंपनी प्रबंधन ने न केवल इसे फिर से शुरू किया, बल्कि ओसी प्राप्त करके घर खरीदारों को पजेशन भी दे रहा है। प्रोजेक्ट पर अब कोई बकाया नहीं है, इसलिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। स्वामी फंड मिलने से प्रोजेक्ट का बाकी निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है।ओसी मिलने का मतलब है कि बिल्डिंग रहने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और तैयार है। अब खरीदार बिना किसी चिंता के अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। बिल्डर की तरफ से सभी भुगतान पूरे होने के कारण, खरीदारों को रजिस्ट्री कराने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह खबर उन सभी 25 खरीदारों के लिए बहुत राहत भरी है जो सालों से अपने फ्लैट का इंतजार कर रहे थे।