ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप के प्रयास का आरोप, गिरफ्तार

नवभारत टाइम्स

साबरमती एक्सप्रेस में मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद जीआरपी हरकत में आई। ट्रेन के चारबाग स्टेशन पहुंचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता और उसकी मां ने मामला आगे न बढ़ाने की बात कही है।

medical students rape attempt on train accused arrested grp takes action
लखनऊ: साबरमती एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में एक मेडिकल छात्रा के साथ छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तब हुई जब छात्रा शुक्रवार को वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चिंताजनक शिकायत दर्ज की गई, जिसमें कहा गया कि एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ फर्स्ट एसी में सफर के दौरान रेप का प्रयास हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस सूचना के मिलते ही जीआरपी हरकत में आ गई और चारबाग स्टेशन पहुंचते ही आरोपी को दबोच लिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम ने पीड़िता और उनकी मां से इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करने को कहा। हालांकि, उन्होंने मामले को आगे न बढ़ाने की इच्छा जताई और कहा कि सोशल मीडिया पर की गई शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाए।

यह घटना यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, खासकर जब एक छात्रा ट्रेन में सफर के दौरान ऐसे भयावह अनुभव से गुजरती है। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन यात्रियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए और भी कदम उठाने की आवश्यकता है।