किडनैपिंग और लूट में 5 हज़ार का इनामी पकड़ा

नवभारत टाइम्स

गुड़गांव पुलिस ने किडनैपिंग और लूटपाट के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर उससे करीब 50 हजार रुपये UPI से ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। यह गिरफ्तारी सोहना एरिया से हुई है।

5 thousand reward accused mohit arrested in kidnapping and robbery gurgaon police nabbed
गुड़गांव पुलिस ने किडनैपिंग और लूटपाट के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहित को सोहना इलाके से गिरफ्तार किया है। मोहित पर 3 मार्च 2024 को सेक्टर-57 में एक युवक को कार में अगवा कर, मारपीट कर UPI से करीब 50 हजार रुपये लूटने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, भूपेंद्र और मोहित को अब तक पकड़ा है।

यह घटना 3 मार्च 2024 को सेक्टर-57 के एफ ब्लॉक बूम प्लाजा के पास हुई थी। पीड़ित युवक कैब का इंतजार कर रहा था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन उठा लिया। चलती कार में युवक के साथ मारपीट की गई और उससे UPI के जरिए लगभग 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद बदमाश उसे सेक्टर-65 एमराल्ड हिल्स के पास फेंककर फरार हो गए थे।
सेक्टर-56 थाना पुलिस ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद शनिवार को मुख्य आरोपी मोहित को सोहना एरिया से पकड़ा गया। गुड़गांव पुलिस ने मोहित पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। इस मामले में अब तक दो आरोपी, भूपेंद्र और मोहित, पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि बाकी आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।