5 बाइकों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

नवभारत टाइम्स

हथीन सीआईए ने वाहन चोरी पर लगाम लगाई है। एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को पकड़ा गया है। उसके पास से दिल्ली से चोरी की गई बाइक मिली है। कुल पांच बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र इलयास निवासी नकलपुर पुन्हाना के रूप में हुई है।

interstate notorious thief arrested from hathin with 5 bikes
हथीन सीआईए (एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम) ने वाहन चोरी पर लगाम लगाते हुए एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है जो अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था। इस चोर के पास से दिल्ली से चुराई गई एक बाइक समेत कुल 5 बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान नूंह जिले के पुन्हाना के नकलपुर वार्ड 10 निवासी आरिफ पुत्र इलयास के तौर पर हुई है।

सीआईए (ए.वी.टी) हथीन के प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि पलवल जिले के खोकियाका निवासी सागर तंवर ने 11 मार्च को कैम्प थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक राहुल नर्सिंग होम के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित राहुल नर्सिंग होम से अपनी टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए गया था।
पूछताछ के दौरान, आरोपी आरिफ ने पुलिस को कई जगहों के बारे में बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली और पलवल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई चार अन्य बाइकें भी बरामद की हैं। इस तरह, पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है।