Craftsman Brutally Attacked With A Knife In Sahibabad Fir Registered Against Accused
रास्ते में रोक कर कारीगर पर चाकू से हमला, FIR
नवभारत टाइम्स•
नोएडा जाते समय एक कारीगर पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया। आरोपियों ने पहले मारपीट की फिर चाकू से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 13 मार्च की रात को हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
साहिबाबाद में एक कारीगर पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना 13 मार्च की रात को हुई, जब कुछ लोगों ने पहले मारपीट की और फिर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 18 मार्च को मामला दर्ज किया है।
न्यू हिंडन विहार के रहने वाले मोहम्मद फरीद ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और एल्यूमिनियम के खिड़की-दरवाजे व फ्रेम बनाने का काम करते हैं। 13 मार्च की रात करीब 11 बजे, वह अपने साथी आलम के साथ नोएडा सेक्टर-98 में काम करने जा रहे थे। तभी रास्ते में लविश, अरीब, साकिब और रिहान नाम के लोगों ने उन्हें रोका।आरोप है कि इन लोगों ने फरीद और उनके साथी से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब फरीद ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और चाकू से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।