पुत्रवधू के भाई पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। लड़के पक्ष ने पुत्रवधू के भाई अभिषेक और उसके साथी पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना दस अप्रैल को चौपला मंदिर बाजार के पास हुई थी।

ghaziabad case registered against daughter in laws brother for assault and murder threat incident occurred after family dispute settlement

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में समझौते के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। लड़का पक्ष ने पुत्रवधू के भाई समेत दो युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। अंकुर विहार क्षेत्र की बुधनगर कॉलोनी निवासी राजकुमार वर्मा ने नगर कोतवाली में अभिषेक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उनके बेटे विशाल की शादी करीब तीन साल पहले प्रताप विहार निवासी नीतू वर्मा से हुई थी। शादी के बाद से दोनों पक्षों के बीच अनबन चल रही थी। दस अप्रैल को कचहरी में बातचीत के बाद वह अपने काम से चौपला मंदिर बाजार की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नवयुग मार्केट के पास पीछे से बाइक सवार बेटे के साले अभिषेक और उसे साथी ने मारपीट शुरू कर दी। 20 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया।

रेकमेंडेड खबरें