ड्यूटी से लौट रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मेट्रो मॉल के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक की मौके पर ही जान चली गई।

ghaziabad youth tragically dies in road accident while returning from duty unknown vehicle hits him

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने केस दर्ज कराए हैं।

पहला हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। शिकायत में बुलंदशहर के चितसोना अलीपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा कार्तिक विजयनगर क्षेत्र में ड्यूटी करता था। पांच जनवरी की शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी करके पिलखुवा स्थित अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि मेट्रो मॉल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कार्तिक की मौके पर मौत हो गई। मामले में उन्होंने 20 मई को नगर कोतवाली में शिकायत दी। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर 20 मई को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें