ग्रीन गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर "11.39 लाख की ठगी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
1139 lakhs cheated in the name of green gas connection update cyber fraudsters siphoned off money this way
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : ग्रीन गैस कर्मी बनकर साइबर जालसाजों ने कारोबारी की पत्नी समेत दो लोगों के खातों से 11.39 लाख रुपये पार कर दिए। आरोपियों ने गैस कनेक्शन अपडेट करने का झांसा देकर मोबाइल पर लिंक भेजा और फोन हैक कर बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड से रकम निकाल ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कानपुर रोड स्थित हिंदनगर निवासी स्व. कारोबारी नेता अशोक मोतियानी की पत्नी प्रीति मोतियानी को 27 अक्टूबर को कॉल आई। जालसाज ने खुद को ग्रीन गैस कर्मी बताकर कनेक्शन कटने की चेतावनी दी और लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद खाते से कई बार में 6,04,500 रुपये निकाल लिए गए।
वहीं, वास्तुखंड-2 निवासी कौशलेंद्र सिंह को इसी तरह कॉल कर 13 रुपये भुगतान का लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही उनका फोन हैक हो गया। जालसाजों ने उनके दो बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 5,34,424 रुपये निकाल लिए।

रेकमेंडेड खबरें