3 Lakh Fraud From Credit Card Bank Customer Duped In Greater Noida
क्रेडिट कार्ड से ~3 लाख निकाले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो : ग्रेटर नोएडा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 91 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 मई 2026 को उनके क्रेडिट कार्ड से संदिग्ध लेनदेन किया गया। इसकी जानकारी उन्हें 26 मई को क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट देखने पर हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से की गई रकम का इस्तेमाल दिल्ली के ओखला स्थित पते से जुड़े लेनदेन में हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।