एक हज़ार रुपये में ऑनलाइन खरीदा था चिली का वर्चुअल नंबर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
chiles virtual number bought for thousands extortion demanded by posing as gangster
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

विदेश में बैठे गैंगस्टर के नाम पर शराब ठेका मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में अरोपियों महज एक हजार रुपये में ऑनलाइन चिली देश का वर्चुअल मोबाइल नंबर खरीदा था। पहले इस नंबर से अपने दोस्तों को कॉल किया, लेकिन पहचान नहीं खुलने पर शराब ठेका मालिक को गैंगस्टर बनकर धमकी दे डाली।
फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए सिकंदरपुर बढ़ा निवासी सुमित कुमार और एक नाबालिग से रिमांड के दौरान पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने के बाद सुमित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को शराब ठेकों के लाइसेंस धारक ने फर्रुखनगर थाने में शिकायत दी थी कि 25 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और अमेरिका में होने का दावा करते हुए रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। जांचक्राइम ब्रांच को सौंपी गई। जांच कर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था।

रेकमेंडेड खबरें