सिविल अस्पताल में अव्यवस्था के लगाए आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
civil hospital chaos patients forced to buy medicines and blood externally
n NBT न्यूज, गुड़गांव : सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों को बाहर से दवा खरीदने और खून की व्यवस्था खुद करने का मामला आया है। शख्स ने सोशल मीडिया पर विडियो साझा की है। विडियो में कमलेश चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी को बुखार के साथ प्लेटलेट्स कम होने के चलते अस्पताल के डेंगू वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया डॉक्टरों ने कई दवाएं लिखीं, लेकिन अस्पताल की फार्मेसी से कुछ ही दवाएं मिल सकीं। बाकी दवाओं के लिए उन्हें बाजार का रुख करना पड़ा। इनमें महंगी दवाएं भी शामिल थीं। इसके साथ ही उपचार के लिए बी-पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ी तो उसकी व्यवस्था भी उन्हें बाहर से करनी पड़ी। अवकाश के दौरान डॉक्टरों पर वॉर्ड में मरीजों का हाल जानने के लिए नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले को लेकर डीएमएस डॉ. नीरज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

रेकमेंडेड खबरें