Deceased Youth Identified By Clothes In Accident Family Registers Case
हादसे में मृत के कपड़े देख परिजनों ने की पहचान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो के लडपुरा गांव के पास करीब 20 दिन पहले हुए हादसे में युवक की मौत हो गई थी। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने मृतक को अज्ञात मानकर पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया था। मृतक के परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। किसी तरह जानकारी कर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने कपड़े देखकर मृतक की पहचान कर टक्कर मारने वाले आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को उनका भाई प्रेमपाल सिंह (42) किसी काम से ग्रेनो आया था। इसके बाद से वह लापता था। काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने हार नहीं मानी और तलाश जारी रखा। इसी बीच पता चला कि 8 अक्टूबर को कासना क्षेत्र में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने 72 घंटे बाद पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। शुक्रवार को जयवीर ने कासना कोतवाली पहुंच कर भाई के लापता होने की जानकारी देते हुए हुलिया बताया। पुलिसकर्मियों ने 8 अगस्त को हादसे में मृत युवक के कपड़े व फोटो दिखाए। जिन्हें देख कर उन्होंने मृतक की पहचान भाई प्रेमपाल के रूप में की।