बड़े ट्राले का कहर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
बड़े ट्राले का कहर
nNBT न्यूज, गुड़गांव

सेक्टर-23ए के रिहायशी इलाके में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्रॉले ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। जिससे ट्रांसफॉर्मर, खंभे और केबल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक खंभा पास खड़ी गाड़ी पर गिर गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पूरे सेक्टर की सप्लाई बाधित हो गई। 4 बजे तक बिजली सप्लाई सामान्य कर दी गई।
मारुति सब-डिविजन के एसडीओ हरिओम यादव ने बताया कि टक्कर से बिजली के उपकरण और लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। टीमें मौके पर पहुंचीं ओर सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया। आरडब्ल्यूए प्रधान रोहित यादव ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण परेशानी बनी रहती है। 18 मीटर चौड़ी सड़क पर बड़े ट्रॉले कैसे पहुंच जाते हैं, प्रशासन व पुलिस को ध्यान देना चाहिए। ऐसे वाहनों से न केवल बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि निवासियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। प्रशासन को शिकायत दी जाएगी व रिहायशी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें