धोखाधड़ी के आरोप में 63 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida company accused of 32 lakh fraud case filed against 63 people
nNBT रिपोर्ट, नोएडा

नोएडा की एक कंपनी पर 63 कर्मचारियों का भुगतान कराने के नाम पर लखनऊ की फर्म से 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में कंपनी के निदेशकों समेत 63 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लखनऊ की सीडीएन वैष्णो इंटरनैशनल के प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार के मुताबिक, दिसंबर 2023 में सेक्टर-63 स्थित आरव इंटरनैशनल के निदेशक सौरभ शर्मा, रणजीत सिंह और लवकुश मित्तल संपर्क में आए थे। 29 मार्च 2024 को दोनों कंपनियों के बीच 63 कर्मचारियों के भुगतान के लिए एक साल का अनुबंध हुआ। आरोप है कि 30 अप्रैल को वैष्णो इंटरनैशनल ने 32 लाख रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया।

निदेशक बहाने बनाकर टालते रहे और अगले भुगतान से पहले पिछली रकम देने की शर्त रखी। आरोप है कि जांच में कर्मचारी बताए गए लोग गिरोह के रूप में काम करते मिले। आरोपितों पर दूसरे जिलों में भी कई कंपनियों से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है।

रेकमेंडेड खबरें