17 फोन के साथ चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida two notorious mobile snatchers arrested with 17 phones stolen bike
nNBT रिपोर्ट, नोएडा

चोरी की बाइक से दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल झपटने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे अलग-अलग कंपनियों के 17 मोबाइल, 1500 रुपये और एक चोरी की बाइक बरामद की है। एक आरोपी से चाकू भी मिला है।
एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि इनकी पहचान गोरखपुर के रहने वाले चतुरानंद पांडेय उर्फ रोनी (23) और गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी जतिन सिंह (26) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 5 अक्टूबर को सेक्टर-56 से आईफोन-15 और सेक्टर-62 से सैमसंग गैलेक्सी S26 मोबाइल छीने थे। इन दोनों घटनाओं में सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद 17 मोबाइल भी आरोपी ने चोरी की इसी बाइक का इस्तेमाल कर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से चोरी और स्नैचिंग किए थे। दोनों चोरी की स्प्लेंडर बाइक से राह चलते लोगों के मोबाइल छीनते थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों इस पैसे को अपने निजी खर्च और शौक-मौज पर खर्च करते थे। इनके पास बरामद बाइक हरियाणा के पानीपत से चोरी की गई थी। अधिकारी के मुताबिक चतुरानंद पांडेय के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और हरियाणा में चोरी, स्नैचिंग, आबकारी समेत 7 केस दर्ज हैं। वहीं, जतिन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस, आबकारी, चोरी और स्नैचिंग समेत 6 केस दर्ज हैं।

रेकमेंडेड खबरें