लोहिया एन्क्लेव की पार्किंग में खड़ी बाइकों से पेट्रोल चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
petrol theft from bikes in lohia enclave residents troubled
nNBT न्यूज, ग्रेनो

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-2 स्थित लोहिया एन्क्लेव सोसायटी की पार्किंग में खड़ी बाइकें भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां आए दिन बाइकों से पेट्रोल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रही घटनाओं से निवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि चोर पेट्रोल निकालने के दौरान बाइकों के पाइप तक तोड़ दे रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोसायटी निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि लोग सुबह अपने फ्लैट से नीचे पार्किंग में बाइक लेने पहुंचते हैं तो उन्हें पेट्रोल चोरी होने का पता चलता है। चोर जल्दबाजी में पेट्रोल निकालने के दौरान पाइप भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इससे पेट्रोल चोरी के साथ बाइक की मरम्मत का खर्च भी उठाना पड़ता है।
वहीं, निवासी विजय कुमार ने कहा कि सोसायटी में पेट्रोल चोरी की घटनाएं अब हद पार कर चुकी हैं। कई बार चोर बाइक की टंकी पूरी तरह खाली कर देते हैं।

रेकमेंडेड खबरें