बुजुर्ग के खाते से 6 लाखरुपये निकालने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
बुजुर्ग के खाते से 6 लाखरुपये निकालने का आरोप
nNBT रिपोर्ट, नोएडा : रिश्तेदार दंपती पर यूपीआई के जरिए बुजुर्ग महिला के खाते से 6 लाख रुपये निकालने का आरोप है।

होशियारपुर गांव में किराये पर रहने वाली अभिलाषा कुमारी की मां शारदा देवी बिहार में रहती हैं। उनकी पेंशन आती है। अभिलाषा के रिश्तेदार सचिदानंद झा और उनकी पत्नी मानसी वर्मा बरौला गांव में रहते हैं। आरोप है कि रिश्तेदार दंपती का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों ने धोखे से शारदा देवी के मोबाइल नंबर पर यूपीआई सेवा शुरू कर ली और उनके खाते से 6 लाख रुपये निकाल लिए। अभिलाषा के मुताबिक, उनकी मां बिहार में मकान बनवाना चाहती थीं। इसके लिए जब वह बैंक से पैसे निकालने पहुंचीं तो खाते में रकम नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि खाते से 6 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। अभिलाषा ने जांच-पड़ताल की तो उन्हें रिश्तेदार दंपती पर रकम निकालने का शक हुआ। आरोप है कि अभिलाषा ने जब दंपती से इस बारे में बात की तो उन्होंने उन्हें धमकाया।

रेकमेंडेड खबरें