यूनिटी के लिए दौड़ा पूरा शहर, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

नवभारतटाइम्स.कॉम•
run for unity organized in faridabad pledge taken to stay away from drugs
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार सुबह सेक्टर-12 खेल परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों द्वारा भारत को विभाजित कर खंडित रखने के प्रयासों को सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ और कुशल रणनीति से विफल किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक राष्ट्र के रूप में जुड़े हुए हैं और अपने देश में बिना किसी टैक्स, वीजा, पासपोर्ट या परमिट के स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं। कृष्णपाल गुर्जर ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इडीसी आयुष सिन्हा, जिला परिषद् चेयरमैन विजय सिंह, पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डीसीपी हिमाद्री कौशिक, एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल, नगराधीश अंकित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें