टीचर पर लगा तीसरी के छात्र को पीटने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
teacher accused of beating third grader and withholding tc at vishal bharti convent school
n NBT न्यूज, सोहना

कस्बे में सोहना चौकी के पास विशाल भारती कॉन्वेंट स्कूल में तीसरी के छात्र से मारपीट व परिजनों से दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। छात्र का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) न देने का आरोप भी स्कूल प्रबंधन पर लगाया गया है। परिजनों ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को लिखित शिकायत दी है। वहीं, सिटी थाने में भी शिकायत दे कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सोहना के वॉर्ड-12 में रहने वाली मोहनी ने बताया कि उनका बेटा विशाल भारती कॉन्वेंट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल के एक टीचर ने बच्चे की बुरी तरह पिटाई की। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचीं। वहां स्कूल प्रबंधन और कर्मचारियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया और स्कूल से बाहर निकलवा दिया गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर छात्र का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) न देने का भी आरोप लगाया है। बताया कि बच्चे के साथ मारपीट और स्कूल में उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है।

रेकमेंडेड खबरें