कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
minor raped after being given intoxicant in cold drink accused on the run
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ सेक्टर-3 इलाके में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित युवक ने 11 नवंबर को बहाने से नाबालिग को बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी उसे एक मकान में ले गया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां सेक्टर-3 के एक निजी कार्यालय में हाउसकीपिंग का काम करती है, जहां आरोपी भी कार्यरत है। होश आने पर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। सेक्टर-8 थाना प्रभारी राजवीर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

रेकमेंडेड खबरें