20 दिसंबर से पहले होगा री-एग्जाम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
pgi nursing officer recruitment re exam before december 20 stf investigation ongoing
nNBT न्यूज, लखनऊ : पीजीआई (PGI) में नर्सिंग ऑफिसर और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती की निरस्त हुई परीक्षा दिसंबर में दोबारा होगी। संस्थान प्रशासन ने 20 दिसंबर से पहले हर हाल में री-एग्जाम कराने की तैयारी की है। पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि मामले में एसटीएफ (STF) की जांच तीन-चार दिन में पूरी हो सकती है, जिसके बाद नई तारीख घोषित की जाएगी। मेंस के लिए चयनित अभ्यर्थी निर्देशों के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और किसी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं।

गौरतलब है कि एक नवंबर को सात केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई थी। इसमें छोटा भरवारा और गोमतीनगर स्थित तीन केंद्रों (एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ) पर तकनीकी गड़बड़ी और समय पर प्रवेश न मिलने से अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। इसके बाद सभी केंद्रों की दोनों पालियों की परीक्षाएं निरस्त कर जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी।

रेकमेंडेड खबरें