ग्रेनो वेस्ट में खुले नाले में गिरी कार, चालक बचा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ग्रेनो वेस्ट में खुले नाले में गिरी कार, चालक बचा
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

शहर में खुले नाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। नोएडा के सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद भी जगह-जगह खुले लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। बिसरख कोतवाली एरिया में रोजा गोलचक्कर के पास गुरुवार रात एक बेकाबू कार खुले नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को निकाला। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी ग्रेनो प्राधिकरण संज्ञान नहीं ले रहा है। निवासियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जगह-जगह ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को जोड़ने वाली सर्विस रोड पर ही खुले नाले हादसों का कारण बनते जा रहे है। लोगों ने बताया कि नाले के आसपास बैरिकेडिंग न होने और पुलिया की दीवार बड़ी न होने के कारण गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी। रात के समय सर्विस रोड से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

रेकमेंडेड खबरें