nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सेक्टर-54 के ब्लिंकिट स्टोर में ऑर्डर लेने के दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। रामचंद्र वर्मा ने बताया कि वह यूपी के हरदोई का रहने वाला है और गुड़गांव में किराए पर रहता है।
सेक्टर-54 स्थित ब्लिंकिट स्टोर में काम करता है। 9 नवंबर की सुबह करीब छह बजे वह स्टोर में ऑर्डर ले रहा था। इसी दौरान वहां खड़े हेमंत को गलती से उसका हाथ लग गया। इसी बात पर हेमंत उससे झगड़ा करने लगा और अपने साथी रिंकू को भी बुला लिया। दोनों ने पीड़ित से मारपीट की।