nNBT न्यूज, सोहना : शहर के वॉर्ड-19 के मंगल नगर में 9 साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का माना जा रहा है। मंगल के कैलाश राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। कैलाश ने बताया कि शुक्रवार को वह सेंट्रल पार्क गए थे। पत्नी छत पर कपड़े सुखाने चली गई।
बताया जा रहा है इसी दौरान 9 साल की बेटी ने पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी छोटी बहन छत पर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसीपी मुकेश यादव, थाना प्रभारी सुरेंद्र और चौकी प्रभारी मनोज यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।