गुवाहाटी भेजे जा रहे 8 बॉक्स में मिलीं शराब की 77 बोतलें
गुवाहाटी भेजे जा रहे 8 बॉक्स में मिलीं शराब की 77 बोतलें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, बिलासपुर : गुड़गांव से गुवाहाटी भेजे जा रहे आठ बॉक्स में शराब की 77 बोतलें मिलने का मामला आया है। डिलिवरी कंपनी के वेयरहाउस में एक्स-रे मशीन से जांच के दौरान इन बॉक्स में शराब होने का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार डिलीवरी कंपनी में एसओ हरजीत टौक्स ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को गुड़गांव से गुवाहाटी के लिए आठ बॉक्स बुक किए गए थे। जब इन बॉक्स को एक्स-रे मशीन से जांचा गया तो सभी आठ बॉक्स में शराब की बोतलें दिखाई दीं। इसके बाद बॉक्स खोलकर जांच की गई तो उनमें अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली। बिना लाइसेंस और परमिट के शराब को धोखे से एक शहर से दूसरे शहर भेजने की आशंका है। सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस की टीम डिलिवरी कंपनी के वेयरहाउस पहुंची। पुलिस ने आठों बॉक्स और शराब को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, बॉक्स किसने बुक कराए, शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने संबंधित संस्था के नाम और बिल भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।